🕵️♂️ धर्मांतरण के पीछे का सच : लड़कियों को ले जाते थे विदेश-हर अंग की लगती थी बोली…
🕵️♂️ धर्मांतरण के पीछे विदेशों तक फैले मानव तस्करी और अंग व्यापार का सनसनीखेज खुलासा
नवीन समाचार, आगरा, 7 अगस्त 2025 (Convirsion-Human Trafficking and OrganTrade)। अवैध धर्मांतरण गिरोह से पूछताछ के दौरान मानव तस्करी और अंग व्यापार जैसे गंभीर अपराधों के चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। अब तक इसे केवल जबरन धर्म परिवर्तन का मामला माना जा रहा था, परंतु जांच के दौरान इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले आपराधिक नेटवर्क की परतें खुल रही हैं।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान और उसके साथियों ने धर्मांतरण के बहाने मानव तस्करी और अंग व्यापार की एक सुनियोजित योजना संचालित की। यह गिरोह विशेषकर कमजोर और मजदूर वर्ग के लोगों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाता था। लड़कियों को धर्म परिवर्तन कराकर विदेश भेजने के सपने दिखाए जाते थे, और बाद में उन्हें तस्करी व अंग निकासी जैसे कार्यों में धकेल दिया जाता था। यहाँ तक कि उनके अंगों को खरीदने के लिए बोली भी लगती थी।
कोलकाता से मिलीं व्यापारी की बेटियां, 10 गिरफ्तारियां
मार्च में सदर क्षेत्र से लापता हुईं एक स्थानीय व्यापारी की दो बेटियों को 18 जुलाई को कोलकाता के तपसिया क्षेत्र से बरामद किया गया। इसके अगले दिन छह राज्यों से 10 आरोपितों को पकड़ लिया गया। बाद में मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली से, उसके दो पुत्रों और एक अन्य को अलग-अलग स्थानों से गिरफ़्तार किया गया।
रिमांड पर गहरे राज
रिमांड पर पूछताछ के दौरान 11 आरोपितों से ऐसे तथ्य सामने आये, जिन्होंने पुलिस को भी चौंका दिया। गिरोह के तार कनाडा और पाकिस्तान तक फैले हुए हैं। कनाडा में बैठा सैयद दाऊद इस पूरे गिरोह को संचालित कर रहा था। उसकी गिरफ़्तारी के लिए सीबीआई से मदद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
1000 से अधिक धर्मांतरण
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि यह गिरोह 100 से 200 नहीं, बल्कि 1000 से अधिक युवक-युवतियों का धर्मांतरण करा चुका है। कई पीड़ित अब सामने आकर पुलिस को गवाही देने को तैयार हैं। पुलिस ऐसे पीड़ितों को संरक्षित कर मुख्य गवाह बनाएगी ताकि आरोपितों को कठोर सजा दिलाई जा सके।
खुफिया एजेंसियां भी जांच में
अब्दुल रहमान की कॉल डिटेल में छह पाकिस्तानी नंबर सामने आये हैं। खुफिया एजेंसियों से मदद लेकर इन नंबरों की जांच की जा रही है। संदेह है कि इन नंबरों से गिरोह को वित्तीय और तकनीकी सहायता दी जाती थी।
अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई (Convirsion-Human Trafficking and OrganTrade)
पुलिस ने रहमान कुरैशी, अब्बू तालिब, आयशा उर्फ एसबी कृष्णा, अली हसन उर्फ शेखर, ओसामा, अबुर रहमान, मोहम्मद रहमान, मोहम्मद अली, जुनैद कुरैशी, मुस्तफा, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल रहमान और उसके दो पुत्रों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ़्तार किया है। इनमें से कई ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। बुधवार को इस पर सुनवाई हुई, जिसमें अभियोजन अधिकारी ने प्रार्थनापत्र के सत्यापन की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति शामिल पाया जाएगा, उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Convirsion-Human Trafficking and OrganTrade, Agra Conversion Gang, Illegal Religious Conversion, Human Trafficking Racket, Organ Trade India, Abdul Rehman Mastermind, Forced Religious Conversion, Uttar Pradesh Police News, CBI Religious Conversion, Girls Trafficking India, Religious Conversion Network)
Discover more from Navin Samachar-Viral News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
